बाइक फिसलने से एक बाइक पर सवार दो बदमाश गिर गए। उन्होंने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। दूसरी बाइक पर सवार अभियुक्त भाग गया। फतेहाबाद निबोहरा मार्ग रेलवे पुलिया पर तीसरे अभियुक्त को घेर लिया। उसने फायरिंग कर दी। इस पर सिपाही भोला सिंह गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
15 हजार का इनाम किया था घोषित
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया शमसाबाद में पकड़े गए आरोपी विनोद निवासी गांव सुजगई, ताजगंज और नवीन कुमार निवासी नेतपुरा, फतेहाबाद हैं। उनके पास से हरियाणा की अंग्रेजी शराब की 21 बोतल, एक तमंचा, तीन कारतूस, दो मोबाइल, एक बाइक बरामद हुई।
वहीं फतेहाबाद में पकड़ा गया आरोपी हेत सिंह उर्फ हेता निवासी कसियाई, फतेहाबाद है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। वह थाना फतेहाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर हरीपर्वत और फतेहाबाद में गैंगस्टर में भी कार्रवाई हो चुकी है। उसके साथियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। वह गैंग का सरगना है।
हेत सिंह ने पांच नवंबर 2020 को फतेहाबाद क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान में चोरी और 12 नवंबर को ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की थी। पूर्व में हेत सिंह के साथी जितेंद्र, गौतम कटारा, रिंकू को जेल भेजा जा चुका है। हेत सिंह लगातार फरार चल रहा था।
उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विनोद और नवीन ने बताया कि तीनों मंजीत, मोहित निवासी सोनीपत, हरियाणा से शराब खरीदकर लाते हैं। शराब की तस्करी आगरा और फिरोजाबाद में करते हैं। बरामद शराब फिरोजाबाद में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।