बाह। क्षेत्र के मुड़ियापुरा गांव मायके में रही सूखी (19) का शव शुक्रवार की शाम पंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। ससुरालवालों के पहुंचने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
परिजनों के मुताबिक सूखी की शादी कप्तानपुरा के कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में मनमुटाव हो गया था। चर्चा है कि वहां भी उसने एक बार जान देने की कोशिश की थी। इस पर ससुराल के लोग उसे मायके छोड़ गए थे। शुक्रवार की शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। संवाद