फतेहाबाद। क्षेत्र के ग्राम अड़उन का पुरा में शनिवार की रात पिंकी (30) पत्नी विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह परिवारीजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अंडउन का पुरा निवासी विनोद की पत्नी पिंकी की शनिवार की रात मौत हो गई। रातभर परिजन शव रखकर रोते-बिलखते रहे। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह का पता चला है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।