उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला महिला अस्पताल में बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट के न आने पर अल्ट्रासाउंड के लिए आईं गर्भवती महिलाओं ने हंगामा किया। इनका कहना था कि अल्ट्रासाउंड नहीं होने थे तो पहले से बता दिया जाता या नोटिस चस्पा कर दिया जाता। इससे धूप में परेशान नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक महिला मरीज पहुंचती हैं। इनमें से लगभग 150 गर्भवती को अल्ट्रासाउंड लिखा जाता है। यहां एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। रोज 50 से 60 अल्ट्रासाउंड होते हैं। बाकी को एक महीने के बाद की तारीख दे दी जाती है। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड के लौटना पड़ जाता है।