फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रोगी को धक्का मारने पर रामकृष्ण मिशन अस्पताल में हंगामा

Mon, 29 Jul 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा
विज्ञापन
अस्पताल में हुए विवाद के बाद मची खलबली - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में तीमारदार और एक महिला रोगी से कर्मियों से विवाद हो गया। इसबीच जमकर हंगामा हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कांशीराम कालोनी निवासी एक बीमार महिला जांच कराने के लिए शुल्क जमा को काउंटर पर खड़ी थी। काउंटर पर बैठे अस्पताल कर्मी ने महिला से लाइन में लगने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बीच विवाद हो गया। 

आरोप है कि अस्पताल कर्मी ने उसका गला पकड़ लिया और धक्का मार दिया। इस पर महिला बिफर गई। वहीं, छटीकरा निवासी एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती रोगी को छुट्टी दिलाने आया था। वह जैसे ही प्रवेश करने लगा तभी गेट पर खड़े गार्ड ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर गार्ड और तीमारदार के बीच झगड़ा हो गया। इन दोनों घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के कालीकृष्ण दास का कहना है कि महिला को लाइन में खड़े रहने के एक वृद्ध स्वयंसेवी ने कहा था। हो सकता है स्वयंसेवी ने धक्का मारा हो। 

पिछले दस वर्ष से कार्य कर रहे स्वयंसेवी को सेवाकार्य से हटा दिया है। वहीं, बगैर पास के एक व्यक्ति अस्पताल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उसने यहां हंगामा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें