आगरा के एमजी रोड पर राजामंडी स्थित एक मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर को स्कूल से पैदल घर जा रही कक्षा पांच की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया।
इसी दौरान रास्ते से गुजर रहीं महिलाओं ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद थाना हरीपर्वत लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में बालिका के परिजन आ गए। हालांकि उन्होंने तहरीर नहीं दी।
एमएम गेट क्षेत्र की 12 साल की बालिका हरीपर्वत क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर एक बजे वो पैदल घर जा रही थी। एमजी रोड पर राजामंडी के पास एक मंदिर बना है। वो मंदिर के बाहर पानी पीने लगी। तभी एक युवक आ गया।