बीती 17 जून 2017 को हाथरस के शिवा गेस्ट हाउस में इस माफिया के ड्राइवर कंडक्टरों की कार्यशाला का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें माफिया के लोग ड्राइवर- कंडक्टर को प्रशिक्षण देते हुए साफ दिख रहे हैं। प्रशिक्षक बता रहे हैं कि पकड़े जाने पर अधिकारियों से बात कैसे करनी है..?
मुसाफिरों से किस तरह से निपटना है..? उनके साथ पीछे की टीम उनकी मदद कै से करेगी..? इस खुलासे से माफिया तिलमिला गया और पंकज के पीछे पड़ गया। इससे ठीक सात दिन पहले हिम्मती पंकज ने 10 जून 2017 को खंदौली में फाउंड्री डिपो के नाम से दौड़ रही फर्जी बस पकड़वा दी थी।