फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखने में भोली-भाली, दुल्हन बनते ही खतरनाक हो गए इसके इरादे

Thu, 06 Jul 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देखने में भोली-भाली लेकिन इरादे खतरनाक रखती है। मथुरा के राया में इस लुटेरी दुल्हन की अब तक चर्चा हो रही है। आखिर, इसने कारनामा ही ऐसा किया। इस भोली सूरत के धोखे में आकर जो इसे ब्याह कर लाया, ये उसी को परिवार सहित खाने में जहर देकर सारा माल लूटकर ले गई। ससुराल वालों को जो मायके का पता दिया, वह भी फर्जी है। ऐसे में अब पुलिस भी इस लुटेरी दुल्हन को नहीं ढूंढ पा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि राया की श्रीनाथधाम कालोनी निवासी मुकेश के लिए जून में अलीगढ़ से एक रिश्ता आया था। मुकेश के घरवालों ने लड़की को देखा तो उन्हें वह पसंद आ गई। सभी बातों पर सहमति बनने पर शादी की तारीख भी तय कर ली गई। विवाह की रस्म के लिए लड़की वाले 1 जुलाई को लड़की को लेकर राया आ गए। 

यहां राया के गणेशबाग स्थित देवी मंदिर में ही विवाह की रस्में हुई। शादी में खास मेहमान ही शामिल हुए और दो जुलाई को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। ससुराल में नई दुल्हन के स्वागत की खुशी मनाई जा रही थी। इसी बीच दुल्हन ने अपने हाथ से सभी को खाना खिलाने की इच्छा जता दी। इस पर ससुराल वाले राजी भी हो गए। 
विज्ञापन


दो जुलाई की रात को खाना खाने के बाद पति और ससुराल के सभी लोगों ऐसे सोये कि दूसरे दिन सुबह काफी देर तक कोई नहीं जागा तो मोहल्ले वालों ने सोचा कि शादी की थकान उतार रहे होंगे। जब दो चार लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो दूल्हे की मां और दूल्हे को होश आया। इसके बाद उन्होंने जो देखा वह दृश्य हैरान करने वाला था। 

घर में सब सामान बिखरा पड़ा था और रुपये व जेवरात गायब थे। घर में बाकी सब लोग बेहोश पड़े थे लेकिन दुल्हन गायब थी। इतना देखते ही लोगों को माजरा समझने में देर नहीं लगी। नई नवेली दुल्हन ने पूरे परिवार को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिला दिया और खुद अब सामान समेट कर फरार हो गई। परिवारीजनों को रसोईघर के पास कुछ गोलियां भी मिलीं। 
विज्ञापन

घर के कुत्ते को भी दिया जहर

- फोटो : Demo Pic
लुटेरी दुल्हन से पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाना राया पुलिस को दी। परिवारीजनों ने बताया कि लुटेरी दुल्हन ने उनके पालतू कुत्ते को भी विषाक्त भोजन खिला दिया जिससे उसे भी होश नहीं रहा। और तो और मामले में पीड़ित पक्ष जब दुल्हन को तलाश करने के लिए अलीगढ़ में उसके बताए पते पर पहुंचा तो पता भी फर्जी निकला। 

ससुराल वाले लड़की पक्ष की बातों और दुल्हन की सूरत पर इतने लट्टू हो गए कि उन्होंने अधिकांश मुलाकात अलीगढ़ में मंदिर और दूसरे स्थानों पर करके ही सारी बात तय कर ली। घर के बारे में जानकारी करने गए ही नहीं। मामले में बिचौलिये की भूमिका संदिग्ध है। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग को नहीं खोज पाई है। इधर, विषाक्त भोजन खाकर बीमार हुए परिवार का भी इलाज चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें