फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भाई की पत्नी ने वीडियो में कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या

Thu, 30 Aug 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रुबीना कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के निकाह के दावे के बाद न्याय की गुहार लगा रही पूर्व विधायक के भाई की पत्नी रुबीना ने यू ट्यूब पर चैनल बनाया है। इस पर एक वीडियो अपलोड करके पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन


रुबीना ने कहा है कि अगर, न्याय नहीं मिला तो वो सभी के सामने आत्महत्या कर लेगी। दो मिनट 27 सेकंड के वीडियो में पूर्व विधायक के भाई की पत्नी ने कहा है कि उसका झूठा निकाहनामा पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने बनाया है। इसे लगातार वायरल किया जा रहा है। 

पीड़िता का कहना है कि उनका एक बेटा है। पति से विवाद चल रहा है। कोर्ट में भरण पोषण का केस चल रहा है। इसकी तारीख आने वाली है। ससुरालियों ने साजिश के तहत चौधरी बशीर को बीच में लाया है। उसका कहना है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आत्महत्या की धमकी

पुलिस ने तीन दिन में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पति और अन्य पर कार्रवाई नहीं की तो वो आत्महत्या कर लेगी। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसे 295 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पांच लोगों ने सब्सक्राइब भी किया है। इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

पूर्व विधायक के भाई की पत्नी ने प्रधानमंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, दिल्ली पुलिस को ट्वीट भी किया है। उनसे न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि पूर्व मंत्री ने महिला से निकाह करने का दावा किया। अपना निकाहनामा फेसबुक पोस्ट भी किय था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें