फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी, पति से चल रही थी अनबन

Thu, 28 Oct 2021 03:47 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के गांव जलालपुर में महिला की गोली मारकर हत्या के बाद गांव में सभी ने गोली मारने वाले की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मैनपुरी: पोस्टमार्टम गृह पर मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में बुधवार की रात घर की छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मायका में थी महिला

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी रीता देवी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव कुची निवासी सोनू के साथ हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व पति से अनबन के चलते वह अपने मायके जलालपुर आकर रहने लगी थीं। बुधवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। वहीं रीता सोने के लिए छत पर चली गई थी। रात करीब नौ बजे गोली चलने की आवाज हुई तो रीता का भाई राजवीर व अन्य परिजन छत पर पहुंचे। वहां देखा कि रीता लहूलुहान हालत में पड़ी थीं। उसकी कनपटी पर गोली निशान था। घटनास्थल पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। काफी देर तक घर के आसपास गोली मारने वाले की तलाश की गई, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। 
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

वारदात की सूचना मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ भोगांव अमर बहादुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी जुटाई। मामले में मृतका के भाई राजवीर ने बहन की गोली मारकर हत्या करने की बात कही। भाई ने पुलिस को बताया कि उसने किसी को गोली मारते हुए नहीं देखा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करेंगे। पुलिस की टीमें जांच में लगी हुईं हैं। - मधुवन कुमार सिंह, एएसपी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें