फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में कार सवार महिला की हुई मौत

Sun, 29 Dec 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतका गुड्डी देवी का फाइल फोटो। - फोटो : मृतका गुड्डी देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बड़े दामाद के घर जाते समय महिला की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे छोटे दामाद की हालत गंभीर बनी है। ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद उपचार चल रहा है। रविवार काे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव औडे़न्य मंडल निवासी गुड्डी देवी (45) की बड़ी पुत्री जनपद इटावा में ब्याही है। शनिवार को गुड्डी देवी अपने छोटे दामाद शिवम निवासी गांव भरा किशनी के साथ कार से बड़े दामाद के घर जा रही थीं। कार जब कीरतपुर चौकी क्षेत्र में पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में गुड्डी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर हालत में शिवम को ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया। घटना के समय कार में परिवार के दो बच्चे भी थे लेकिन उन्हें मामूली चोट लगी। हादसे के बाद सहमे बच्चों को पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। रविवार को गुड्डी देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें