फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उझैया फकीरपुर मार्ग के 69 लाख से भरे जाएंगे गड्ढे

Sun, 29 Dec 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने उझैया फीकरपुर मार्ग के गड्ढों को भरने का निर्णय लिया है। इसके लिए 69 लाख की धनराशि जारी की गई है। जल्द ही इस धनराशि से मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के उझैया फीकरपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से भी मार्ग पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे भरे जाने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग ने लोगों की समस्या के निस्तारण के लिए मार्ग की मरम्मत की व़ृहद मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इदसके लिए विभाग की ओर से 69 लाख की धनराशि जारी की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके चौधरी ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था की तलाश की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें