फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई महिला की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। गांव रावतपुरा की महिला सावित्री (25) की रविवार की सुबह पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। उसके साथ रही 11 वर्षीय बालिका बचाने की कोशिश में गिरकर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सावित्री पत्नी श्रीकृष्ण और छोटी (11) पुत्री मलखान सिंह बकरी चराने पार्वती नदी के किनारे गईं थीं। बकरियों को हांकने के दौरान सावित्री पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में छोटी गिरकर घायल हो गई। छोटी की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
जब तक लोग पार्वती को बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र अरुण ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द दे दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें