फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन के गांवों में फैला बुखार, 50 से ज्यादा जकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र के सराय जयराम और खेड़ी अडू गांव में 15 दिनों से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। दोनों गांवों में घर-घर चारपाई बिछी है। 100 से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। इनके कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनके घर में कई-कई लोग बुखार से तप रहे हैं। जानकारी देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने से लोग इलाज के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्राम सराय जयराम के प्रधान मुकेश यादव ने बताया कि गांव निवासी भोले जाटव, उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री, करतार सिंह जाटव, उसकी पत्नी और चारों पुत्र बुखार से पीड़ित है। इसके अलावा विजय जाटव की चार बेटियां, नरेंद्र कुशवाह की बेटी काजल, हर प्रसाद की बहू, गोपाल कुशवाह की बेटी समेत गांव के अन्य कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें कई लोगों का तो आगरा में इलाज चल रहा है। प्रधान के मुताबिक सीएचसी एत्मादपुर में जानकारी देने के बाद भी अभी तक गांव में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगा।
वहीं गांव खेडी अडू के प्रधान विशंभर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा कार्तिक, कायम सिंह यादव, संजू पत्नी रामराज, मोनू, योगेंद्र यादव आदि 25 से अधिक लोग बुखार से जकड़े हैं। इसके अलावा नगला अडू , बुर्ज अतिबल, तिहैया, गुतिलासिन, जमुनीपुर, नगला जसुआ में भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है। बताया कि यहां एक दिन स्वास्थ्य टीम आई थी। शिविर लगाने की खानापूर्ति करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें