फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में फिर गूंजी किलकारी, संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉक्टर के हाथों में नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में कोरोना वायरस की दहशत के बीच कोविड अस्पताल में फिर किलकारी गूंजी। एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों की टीम ने गर्भवती का सफल ऑपरेशन किया। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम इससे पहले चार कोरोना संक्रमित महिलाओं का प्रसव करा चुकी है।  यह पांचवां मामला है। महिला का सफल ऑपरेशन कराने वाली टीम में डॉ. नीरज यादव, डॉ. राम क्षितिज, डॉ. प्रीति अग्रवाल के साथ अन्य चिकित्सक और स्टाफ शामिल रहा।  

चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। 48 घंटे बाद उसका नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रसूता को पीपीई किट दी गई है। उन्हें समझाया गया है कि कुछ दिनों तक एहतियात बरतना है। आइसोलेशन और क्वारंटीन का समय होने तक यह जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें