फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर विवाहिता की मौत: 'कार नहीं मिली तो जान से मार देंगे', सुबह किया भाई को फोन, फिर इस हाल में मिली लाश

Sat, 07 Nov 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बरौली अहीर में 32 वर्षीय विवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई का आरोप है कि उसने सुबह फोन कर बताया था कि कार न मिलने पर ससुराली उसकी हत्या कर देंगे। परिजनों के पहुंचने पर अस्पताल के स्ट्रेचर पर उसका शव मिला और ससुराली गायब थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
पूनम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर (थाना एकता) में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



बमरौली अहीर, मलपुरा निवासी किसान कप्तान सिंह की 32 वर्षीय स्नातक पास बेटी पूनम की शादी 6 मार्च, 2025 को बरौली अहीर निवासी जीतू कुमार के साथ हुई थी। भाई रामनरेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही जेठ-जेठानी कार की मांग करते हुए पूनम का उत्पीड़न कर रहे थे। शुक्रवार सुबह 8:45 और 9:57 बजे पूनम ने छोटे भाई दुर्गेश को फोन कर बताया कि कार न मिलने पर ससुराल वाले उसकी जान ले लेंगे।


परिजन जब एक घंटे बाद पहुंचे तो ससुराल वाले लापता थे। अस्पताल के स्ट्रेचर पर पूनम का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। एडीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें