फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जगनेर रोड पर महिला की मौत, एक घंटे तक लगा रहा जाम; पुलिस के आश्वासन पर लोग हुए शांत

Fri, 21 Jun 2024 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जगनेर रोड पर नगला रेवती के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दूसरी गंभीर घायल हुई। बृहस्पतिवार को कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन व परिचितों ने शाम करीब 4:30 बजे जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नगला रेवती की रहने वाली ममता (43) अपनी पड़ोसन मंजू पत्नी बिज्जो के साथ अपनी बेटी को हॉस्पिटल से देखकर लौट रही थीं। वह ऑटो से उतरकर सड़क पार करने का इंतजार कर रही थीं, तभी बाइक ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी।

दोनों महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। देर रात ममता पत्नी ओपी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंजू घायल हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे परिजन ने जगनेर रोड पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रमोद कुमार लवानिया के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तब जाकर करीब एक घंटे बाद परिजन ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें