फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सांड़ ने मचाया आतंक, हमले में महिला की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

Fri, 08 Nov 2019 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
इसी सांड़ ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले के गांव मकरंद गढ़ी में शुक्रवार की सुबह एक सांड़ ने आतंक मचा दिया। सांड़ ने एक महिला को पटक पटककर मार डाला, जबकि हमले में दो बच्चों सहित चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। 
विज्ञापन


नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मकरंद गढ़ी निवासी हरीशा देवी (35) पत्नी स्वर्गीय महीपाल सिंह शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अपने नोहरे (पशु बांधने की जगह) में पशुओं को चारा डाल रही थी। तभी एक सांड वहां आ गया। 

सांड़ ने हरीशा देवी पर हमला कर दिया। कई बार जमीन पर पटका। उसकी गर्दन में सींग घुसा दिया। इससे हरीशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला की चीख-पुकार सुनकर कई ग्रामीण व बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों पर भी किया हमला

महिला की मौत के बाद गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
सांड़ ने उन पर भी हमला बोल दिया। सांड के हमले में गांव के मानसिंह (उम्र 44 वर्ष) पुत्र श्रीचंद, चंदा (उम्र 52 वर्ष) पत्नी भागमल, तनु (उम्र 8 वर्ष) पुत्री नटवर सिंह व अनुज (उम्र 10 वर्ष) पुत्र सतवीर सिंह भी घायल हो गए हैं। 

ग्रामीणों ने बमुश्किल सांड़ को कब्जे में किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। वे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि जिस महिला की सांड के हमले में मौत हुई है, उसकी बेटी की शादी 28 नवंबर को होनी है। महिला के पति की मौत 10 साल पहले ही हो चुकी है। अब भाई के ऊपर ही अपनी बहन के हाथ पीले का बोझ आ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें