फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फैसला' नहीं माना तो घरवालों ने दी जान से मारने की धमकी, बेटी ने उठाया बड़ा कदम

Fri, 08 Nov 2019 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद मैनपुरी के थाना किशनी में 15 वर्षीय एक लड़की ने अपने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि परिवार वाले उसकी जबरन शादी कराना चाहते हैं, जबकि वो अभी नाबालिग है। मना करने पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। जान से मारने की धमकी दी गई है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने बुधवार को थाना किशनी में तहरीर दी। उसके मुताबिक उसकी उम्र 15 साल है, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी एक युवक से तय कर दी, जिसकी उम्र बहुत अधिक है। शादी तय करने से पहले परिजनों ने उससे पूछा तक नहीं था। 
 

ये भी पढ़ें- शौहर ने रखी पांच लाख रुपये की मांग, पूरी नहीं कर सका परिवार, बीवी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन

13 अक्तूबर को बरात आनी थी। जब किशोरी को इसका पता चला तो परिवार के खिलाफ बगावत कर दी। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके इंकार के बाद बरात तो नहीं आई, लेकिन परिवार वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। गाली गलौज और मारपीट की जाती है।  
विज्ञापन

किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि परिजनों ने बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे वो दहशत में है। अपनों के उत्पीड़न से तंग नाबालिग लड़की गुहार लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी के पिता, मां और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 


ये भी पढ़ें- तीन युवकों को फेसबुक से दोस्ती कर 'प्रेमजाल' में फंसाया, अब कानून के 'शिकंजे' में आई युवती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें