शिव नगर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
- मायके वालों ने लगाया प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मोहल्ला शिव नगर में बुधवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो सभी ससुरालीजन भाग चुके थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से पति व ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास शिव नगर कालोनी निवासी संगीता देवी उर्फ मंजू (36) की हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह पुलिस आवास पर पहुंची। वहां मौजूद मृतका के मामा जनपद इटावा के गांव मिलकिया निवासी बेटा लाल ने बताया कि भांजी संगीता की शादी वर्ष 2004 में सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही अतिरिक्त दहेज में कभी रुपये तो कभी बाइक की मांग करते हुए संगीता को परेशान किया जाता। वह भांजी की खुशी के लिए एक बाइक भी दे चुके थे। इसके बाद भी पति व ससुरालीजन नहीं माने। इन लोगों ने पुत्री की हत्या कर दी। बुधवार की सुबह जब वह लोग संगीता के घर आए तो वहां शव पड़ा मिला। घर से पति व अन्य ससुरालीजन भाग चुके थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक शादाब ।