फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj Crime: संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

Thu, 18 Aug 2022 06:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मायका पक्ष की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला पंतनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट व अन्य नमूने एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शिखा (28) पत्नी आशीष गुप्ता निवासी मोहल्ला पंतनगर की हुई। बुधवार की दोपहर उसका शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसका शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। जानकारी पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना उसके मायके मलावन जनपद एटा में दी गई। उसकी मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए। 

घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के द्वारा फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति का जानकारी हो सकेगी। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें