फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'दूल्हे से सात साल से संबंध', मैरिज होम में महिला का हंगामा, दुल्हन पक्ष ने रोक दी शादी; जानें पूरा मामला

Tue, 21 Apr 2026 12:25 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार रात को शादी समारोह की खुशियों के बीच अफरातफरी मच गई। महिला ने दूल्हे के साथ संबंध बताते हुए हंगामा कर दिया। दुल्हन पक्ष ने शादी रोक दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
दूसरी शादी सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के कछपुरा स्थित एक मैरिज होम में सोमवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब बरात पहुंचने से पहले एक शादीशुदा महिला वहां पहुंच गई। दूल्हे से सात साल से संबंध होने का दावा करते हुए हंगामा करने लगी। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के चलते शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र से बरात कछपुरा स्थित डीके मैरिज होम में आनी थी। लेकिन बरात से पहले सोमवार की रात करीब 9:30 बजे एक महिला मैरिज होम पहुंची और दूल्हे पर शादी का वादा करने के बाद दूसरी जगह विवाह करने का आरोप लगाने लगी। महिला के हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी रोक दी और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने महिला से दूल्हे के साथ संबंध के संबंध में साक्ष्य मांगे, लेकिन वह कोई सबूत नहीं दिखा सकी । करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद महिला वहां से अपने घर लौट गई। थानाध्यक्ष डौकी बताया कि मैरिज में बरात से पहले एक शादीशुदा महिला पहुंच गई थी वह दूल्हे से सात साल से संबंध बता रही थी। लेकिन वह दूल्हे के साथ बातचीत का कोई सबूत नहीं दिखा पाई है। उसके बाद महिला अपने घर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें