फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जन्मों तक साथ देने का वादा किया, विदेशी बाला जिंदगी में आई तो कर दिया ये हाल

Sat, 20 Jan 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
महिला का उत्पीड़न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदारी में रेस्तरां संचालक रोहता निवासी युवक ने तजाकिस्तान की एक युवती के प्रेमजाल में पड़कर धर्मपत्नी को बुरी तरह दुत्कारा है और उसे बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन


यही नहीं पत्नी को खर्च तक नहीं दे रहा, जबकि प्रेमिका के साथ गोवा में घूमने गया था। गोवा के होटल में कमरा बुक करने के लिए प्रेमिका को ही पत्नी बताया। 

पत्नी ने पूरा रिकॉर्ड निकलवाकर मलपुरा थाने में तहरीर दी है। एसएसपी आफिस में भी शिकायत की है। पुलिस ने पति को बुलाया है।

महिला का मायका फिरोजाबाद जिले के टूंडला में है। शादी को तीन साल हुए हैं, उसकी एक बेटी है। पत्नी का आरोप है कि पति का तजाकिस्तान की एक युवती से चक्कर चल रहा है। 

वह शहर के एक संस्थान में पढ़ती है। पति के रेस्तरां पर पिज्जा खाने के लिए आती थी। वहीं पर दोनों की दोस्ती हो गई। हाल में ही वह उसे अपने साथ गोवा ले गया। 

पत्नी ने तजाकिस्तान की युवती की सहेलियों से फेसबुक पर दोस्ती कर ली है, उनसे ही उसे पूरी जानकारी मिली है। पत्नी ने मलपुरा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पति को उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। 
विज्ञापन

मेरा जेठ भी ऐसा ही है

इसके बाद उसने उत्पीड़न और करना शुरू दिया। पति कहता है कि मेरा मुंह भी नहीं देखना चाहता। एएसपी श्लोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मलपुरा थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा है।

महिला ने एसएसपी आफिस में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका जेठ भी बिगड़ा हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने उसे (जेठ) महिला के साथ पकड़ा था। 

एक फ्लैट में महिला को ले आया था। महिला का कहना है कि  उसे पति ने घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत की। तब पुलिस के कहने पर ही घर में जगह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें