यूपी के एटा जिला निवासी एक व्यक्ति को घर का सपना दिखकर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने आगरा में फ्लैट दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे।
जब फ्लैट नहीं मिला तो पीड़ित ने रुपये लौटने के लिए कहा। आरोपी रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव धिरामई निवासी प्रदीप पुत्र वीरेंद्र को सिद्धार्थ पुत्र वेदनाथ निवासी लोहामंडी आगरा ने फ्लैट दिलाने की बात कही थी।