फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बालकनी में खड़ी थी महिला... अचानक लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत; पति से विवाद के बाद अकेली रहती थी

Thu, 09 Nov 2023 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक महिला बालकनी में खड़ी थी। अचानक उसने छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पति से विवाद के बाद वह अकेली रहती थी। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को बालकनी से कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। वह फ्लैट में अकेली रहती थी। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट की है। यहां की रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। वह एक होटल में नौकरी करती थी। यहां फ्लैट में अकेली रहती थी। गुरुवार की सुबह वह बालकनी में खड़ी थी। पहले कुछ देर तक खड़ी रही, फिर सीधे छलांग लगा दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, खेत में दौड़ाकर दी ऐसी मौत... देखने वालों की कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझते और अस्पताल पहुंचाते तब तक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घरवालों को सूचना दी गई है। डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने के कारण के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें