एसटीएफ में तैनात सिपाही प्रशांत चौहान का कहना है कि प्रिया चौहान का पति कुलदीप चौहान हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसे तीन महीने पहले इनपुट देकर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कराया था। गिरफ्तारी से वो उनसे रंजिश मानने लगे।
सिपाही ने कहा कि फर्जी आरोप लगाया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश हो रही है। पत्नी से ट्वीट करा रहा है। उनके परिवार को भी जान से मारने की साजिश की जा रही है। इसका मुकदमा भी हरदुआगंज थाना में दर्ज करा रखा है। इसमें विवेचना चल रही है।