फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला कीरत फीडर पर तार टूटा, बाधित रही आपूर्ति

Sun, 23 Jun 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी में बिजली की लगातार आवाजाही से आम आदमी परेशान है। रविवार की दोपहर नगला कीरत फीडर का अर्थ का तार टूट गया। अर्थ का तार टूटने से सिविल लाइन उपकेंद्र के बड़े इलाके में बिजली बंद हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओ पदम गर्ग मौके पर पहुंच गए। एसडीओ ने कर्मचारियों की मदद से पेट्रोलिंग शुरू कराई। चार घंटे बाद बिजली चालू करा दी गई।
विज्ञापन


बिजली विभाग द्वारा शहर में केबलें बदलने का काम चल रहा है। जिस इलाके में केबलें बदली जाती हैं। उस इलाके में चार से छह घंटे तक बिजली बंद कर दी जाती है। रविवार को लाल मठिया से कटरा तक के इलाके में केबलें बदलने से बिजली चार घंटे तक बंद रही। गर्मी में बिजली बंद होने से इलाके के रहने वाले लोग परेशान हुए। केबलें बदलने के बाद दोपहर एक बजे के बाद बिजली चालू करा दी गई।



रात में बिजली रही बंद

लाइन में हुए फाल्ट से शनिवार की रात कई इलाकों में एक से दो घंटे तक बिजली बंद रही। गर्मी में बिजली बंद होने से लोग परेशान हुए। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा, ओमनगर, नगरिया, छपट्टी, न्यू गाड़ीवान, नगला रते में रात 10 बजे से 12 बजे तक अलग अलग हुए फाल्ट के चलते बिजली बंद की गई। रात 12 बजे के बाद आपूर्ति नियमित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें