सर्दी का प्रकोप: चंबल में घडियालों की निगरानी बढाई, सर्दी के सीजन में 13 साल पहले 100 से ज्यादा घडियाल?
- फोटो : Agra Dehat
बाह। आसमान में दो दिनों से बादलों के छाने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी के कारण चंबल नदी के घड़ियाल भी धूप सेंकने के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके कारण वन विभाग ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है।
बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के बार्डर रेहा से लेकर इटावा बार्डर के उदयपुर खुर्द तक पेट्रोलिंग कर वन विभाग की टीमें घड़ियालों की गतिविधियों पर नजर रख रहीं हैं। सभी घड़ियाल सामान्य स्थिति में स्वस्थ मिले हैं। उन्होंने बताया कि 2008 में सर्दी के सीजन में चंबल नदी में 100 से ज्यादा घड़ियालों की मौत हुई थी। तब से सर्दी के मौसम में घड़ियालों की विशेष निगरानी बरती जाती है।