आगरा। सिकंदरा स्थित बचपन प्ले स्कूल और एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में बुधवार को अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी में सक्षम स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व बचपन प्ले स्कूल के को-फाउंडर अजय गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि अजय गुप्ता (सीईओ), कृष्णन और सक्षम यात्रा टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के वेलकम डांस व सरस्वती वंदना से हुई। बच्चों ने बैंक रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, तीन पैरों की दौड़, रिले रेस, हॉपिंग रेस और लेमन रेस में उत्साह से भाग लिया। ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य मोहित गर्ग, निदेशक गुंजन गर्ग और समन्वयक दीप्ति चौहान ने अतिथियों व अभिभावकों का आभार जताया।