फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला टीटी टूर्नामेंट में फिर दिखेगा रैकेट का जोर, रोमांचक होंगे मुकाबले, प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों के शामिल होने की जताई गई संभावना

Thu, 09 Apr 2026 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में मैचों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इसमें 150 खिलाड़ी रैकेट का जोर दिखाएंगे। मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्टेडियम में इन दिनों चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के चलते खेल गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। इसी कारण प्रतियोगिता की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि यह स्पर्धा राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। टेनिस संघ की सचिव ने बताया कि तैयारियां शुरू कर कर दी गई हैं और प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें