फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 'आग का गोला' बनकर गली में 50 मीटर तक दौड़ी महिला, मंजर देख कांप गए लोग

Fri, 01 Nov 2019 01:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के नरहौली गांव में गुरुवार को जेठ और जेठानी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय महिला कस्तूरी ने केरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद आग का गोली बनी महिला गली में 50 मीटर तक दौड़ती रही।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

बचाने की कोशिश में महिला का पति रामज्ञान और पड़ोसी प्रताप सिंह बुरी तरह झुलस गए। तीनों पर गांव वालों ने पानी डालकर आग बुझाई। तब तक कस्तूरी 90 फीसदी झुलस चुकी थी। तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कस्तूरी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

पत्नी को बचाने में झुलसे रामज्ञान ने बताया कि कस्तूरी के बेहोश होने से पहले उससे बात हुई। उसने बताया कि उसे डर था कि आरोपी जेठ कहीं उस पर (पति पर) हमला न कर दें, इसलिए उसने खुद को आग लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के अनुसार अजमेर सिंह के बेटे रामज्ञान (35) और भूरी सिंह (38) के बीच चार बीघा जमीन के बंटवारे के लिए विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह रामज्ञान, कस्तूरी देवी की भूरी सिंह व उसकी पत्नी राजाबेटी के साथ कहासुनी हुई।

इसमें कस्तूरी की पिटाई की गई। इसके बाद भूरी सिंह ने जैसे ही रामज्ञान पर हाथ छोड़ा, वैसे ही कस्तूरी भागकर गई और केरोसीन की केन उठा लाई। उसने खुद को आग लगा ली।
 
ये भी पढ़ें: तेजप्रताप यादव ने की लालू प्रसाद की रिहाई की प्रार्थना, तीर्थस्थलों पर गंदगी देख जताई नाराजगी
 
आग बुझने तक रामज्ञान 60 फीसदी और प्रताप सिंह 35 फीसदी झुलस गए। तीनों को पहले बाह सीएचसी ले जाया गया। वहां से आगरा रेफर किया गया। बाह थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जिंदगी और मौत के बीच झूल रही 90 फीसदी झुलसी कस्तूरी देवी की हालत देखकर उसकी मां मुन्नी देवी और बहन मिथिलेश बेसुध हो गईं। बच्चे गौतम (5), संध्या (10) और अनुराधा (7) की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें