सुसाइड नोट में लिखा क्यों की आत्महत्या
शीलरत्नी की लाश पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा का दरवाजा तुड़वा कर शव को उतरवाया। मौके का निरीक्षण करने के दौरान फोन के अलावा सुसाइट नोट भी मिला, जिसमें उसने लिखा था कि 'पत्नी से बहुता प्यार करता हूं। फिर भी बुलाने पर वो नहीं आती है। मेरे परिवार के लोग बहुत ही सीधे हैं। पत्नी छाया, ससुर प्रेमवीर, साला सोहित, साली वर्षा और उसकी मां मेरी मौत के जिम्मेदार हैं।'
ये भी पढ़ें - मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली
इस वजह से डर गया था पति
परिजनों ने बताया कि शीलरत्न का पत्नी को साथ ले आने का प्लान था। पत्नी से बात होने पर उसने आने से मना कर दिया। साथ ही शादी में खर्च 20 लाख रुपये की मांग के अलावा घर वालों को जेल में भिजवा कर सजा दिलवाने की धमकी दी, जिससे शीलरत्न बुरी तरह डर गया था। घटना के बाद शीलरत्न के पिता अजय पाल सिंह ने बेटे की पत्नी छाया, ससुर प्रेमवीर, साला सोहित, साली वर्षा और उसकी मां के नाम रिपोर्ट दर्ज कर मौत का जिम्मेदार बताया है।
ये भी पढ़ें - UP News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में गिरे तीन भाइयों की मौत, मची-चीख पुकार
एक बार हो चुका था समझौता
परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर मॉल में नौकरी कर रहा था। पहले एक बार पति और पत्नी के बीच समझौता हो गया था, जिसके बाद वो पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया। लेकिन वहां पर विवाद फिर होने लगा, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। साथ ही तीन वर्ष के पुत्र अंशू को भी अपने साथ ले गई थी।
ये भी पढ़ें - विश्व तंबाकू निषेध दिवस: शिविर में 18 सौ मरीजों की हुई जांच, आठ फीसदी में मिले कैंसर के लक्षण