फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें

Thu, 01 Jun 2023 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बेमेल यौन इच्छा दंपतियों में दरार ला रही है। यह नाराजगी बेडरूम से बाहर भी तबाही मचाती है, जिसमें झगड़े होते हैं और बात तलाक तक भी पहुंच जाती है।  
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हर तीन में से एक दंपती बेमेल यौन इच्छा की समस्या से जूझ रहा है। यह कोई मामूली बात नहीं है बल्कि रिश्ते में दरार पैदा करने की वजह बन रही है। इलाज है पर कोई बात नहीं करना चाहता। इस मामले में जागरूकता इतनी कम है कि परिवार बिखर रहे हैं। यह कहना है विशेषज्ञों का। वे उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल की ओर से एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही एक सेक्सुअल मेडिसिन सेंटर शुरू किया जाएगा। इसमें लेजर, एंटी एजिंग और पीआरपी सुविधाओं के साथ बढ़ती उम्र में सभी तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए काम होगा। देखा गया है कि अब विवाह के बाद बहुत कम समय में ही, बहुत से अविवाहितों में भी और साथ ही उम्र के साथ यौन इच्छाओं में तीव्र परिवर्तन हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली

विज्ञापन

ये एक बड़ी समस्या 

निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यौन इच्छाओं के प्रति अरुचि एक बड़ी समस्या है। यही वजह है कि शहर में एक स्पेशलाइज्ड सेंटर की आवश्यकता है। लेकिन इससे भी पहले जरूरत है सामाजिक जागरूकता की। अपनी रिश्ते में दरार पैदा करने या उसके टूटने का रिस्क लेने से अच्छा है कि आप बात करें, एक उच्च गुणवत्ता वाले ऐसे सेंटर पर जाकर विशेषज्ञों से बात करें जहां आपको पूरी निजता प्रदान की जाए।

ये भी पढ़ें -  UP News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में गिरे तीन भाइयों की मौत, मची-चीख पुकार

बेरुखी से तलाक तक पहुंच रहे रिश्ते

मुुंबई से आए सेक्सुअल हेल्थ फिजीशियन डाॅ. दीपक जुमानी ने कहा कि दंपतियों में बेमेल यौन इच्छा उन्हें लगातार परेशान करती रहती है। यह नाराजगी बेडरूम से बाहर भी तबाही मचाती है, जिसमें झगड़े होते हैं और बात तलाक तक भी पहुंच जाती है। पुरुषों के साथ समस्या यह है कि खराब जीवनशैली की वजह से वे कम उम्र में नपुंसकता की ओर बढ़ने लगते हैं जबकि बढ़ती उम्र में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में लगातार गिरावट की वजह से ऐसा होता है।

ये भी पढ़ें -  विश्व तंबाकू निषेध दिवस: शिविर में 18 सौ मरीजों की हुई जांच, आठ फीसदी में मिले कैंसर के लक्षण
विज्ञापन

तनाव को कम करते हैं ये संबंध

वरिष्ठ यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. अरुण तिवारी ने बताया कि यदि आप सेक्स में रूचि नहीं रखते हैं क्योंकि रिश्ते में कुछ गलत है तो परामर्श करने का प्रयास करें। यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि सुखद यौन संबंध पति और पत्नी को भावनात्मक रूप से करीब लाते हैं। तनाव को कम करते हैं। इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। डाॅ. अनुज ने कहा कि अच्छी जीवनशैली, सात से आठ घंटे की गुणवत्ता वाली नींद, तनाव से दूर रहना, जिंक से भरपूर आहार लेना ये सभी टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके हैं।

ये भी पढ़ें -  चिंतन का विषय: एक माह में आठ गर्भवती महिलाओं तो 14 शिशुओं ने तोड़ा दम, सरकारी योजनाएं कैसें चढ़ेंगी परवान ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें