फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आधी रात को पत्नी की चाकू से हत्या, रातभर लाश के पास बैठा रहा पति; सुबह थाने पहुंच बताई कत्ल की वजह

Sat, 13 Apr 2024 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में नर्स की हत्या उसी के पति ने कर दी। पत्नी की मौत के बाद रातभर लाश के पास वह बैठा रहा। सुबह होते ही थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी कि उसने घरवाली का खून कर दिया है।
विज्ञापन
नर्स का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर और सिर पर मूसली से प्रहार कर हत्या कर दी। पत्नी नर्स थी। शनिवार की सुबह थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू व मूसली को बरामद किया। नर्स के भाई ने पति और ससुर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रामबाग, एत्माद्दौला निवासी मंजू गोला की शादी करीब 14 साल पहले सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू निजी अस्पताल में नर्स थीं। गोविंद फोटोग्राफर है। दंपती के तीन बच्चे हैं। गोविंद ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। मंजू का शव पास में पड़ा था। खून से सना चाकू और मूसली पास पड़े थे। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के भाई जनक सिंह का आरोप है कि पति और अन्य ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न करते थे। वह फोन करके बताती थी।

 

पति शक करता था, जबकि नर्स का काम होने के कारण उस पर फोन कॉल्स आते थे। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने उसे सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया था। इस पर मंजू थाना सदर पहुंची थी। सदर थाने से उसे बुंदू कटरा चौकी जाने के लिए कहा गया। वह रात 11:30 बजे चौकी पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने सुबह आने की कहकर लौटा दिया था।
विज्ञापन

रात में हत्या कर कमरे में बैठा रहा
गोविंद ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया था। इस पर उसने अपने बच्चों को दूसरे घर में सुला दिया। रात करीब तीन बजे विवाद के बाद उसने गुस्से में पत्नी पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद मूसल से प्रहार किए। पत्नी की हत्या के बाद वह कई घंटे तक कमरे में रहा। सुबह करीब सात बजे थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसीपी पीयूषकांत ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें