फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को हुआ इश्क: पति के दोस्त को दे बैठी दिल, किया ऐसा काम; शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

Mon, 29 May 2023 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पति के साथ फैक्टरी में काम करने वाले युवक से महिला को प्यार हो गया। कुछ दिन पहले ही वे दोनों जब गांव आए तो पत्नी का प्रेमी भी उनके साथ आ गया। इसके बाद पत्नी और प्रेमी ने हैरान कर देने वाला कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र का रहने वाला युवक बेहद परेशान है। दरअसल युवक की बड़ी परेशानी ये है कि जिस दोस्त पर उसने भरोसा किया, उसी ने दगा दे दिया। पीड़ित ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी के इस तरह दोस्त के साथ जाने के बाद वो ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार बेहद शर्मसार है। 

विज्ञापन

दिल्ली में साथ-साथ करते हैं नौकरी

अलीगंज थाना पुलिस को पीड़ित ने बताया की वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। जहां उसकी मुलाकात जवाहर उर्फ अजय कुमार निवासी गाजीपुर जनपद बनारस से हुई थी। ये मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। इसके बाद जवाहर का घर आना-जाना शुरू हो गया। पर उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी पीठ पीछे क्या हो रहा है।

ये भी पढ़ें - ताज पर गजब की दीवानगी: पर्यटकों की उमड़ी भीड़, लपके और दलालों ने खूब कमाई; 50 रुपये वाला टिकट बिका 100 का
विज्ञापन


 

गांव साथ आया था दोस्त 

पीड़ित ने बताया कि पत्नी के साथ वह कुछ दिन पहले अपने गांव आया। जवाहर भी उसके साथ गांव आ गया। रात में किसी समय वह पत्नी को अपने साथ ले गया। सुबह होने पर जब पत्नी घर में नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में देखा तो पता चला कि दोस्त भी घर से गायब है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जवाहर ही उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

ये भी पढ़ें - Mathura: नौ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म फिर हत्या, दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा; 15 दिन में हुआ फैसला
 
विज्ञापन

रिपोर्ट हुई दर्ज

इस मामले में थाना अलीगंज पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके पैतृक गांव में भी संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें