फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड़ना मंजूर, गुटखा नहीं: पुलिस के पास पहुंची मियां-बीवी की लड़ाई, नहीं हो सका समझौता

Sun, 19 May 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

Agra News: पत्नी के गुटखा खाने की आदत गृह क्लेश की वजह बन गई है। इस आदत से पति नाराज है। नौबत तलाक तक पहुंच गई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी मुंह में दिनभर गुटखा दबाए रहती है। इस वजह से उसके बाल भी उड़ रहे हैं। समझाने के बाद भी वो नहीं मानती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी के गुटखा खाने से पति नाराज है। नौबत तलाक तक पहुंच गई है। पत्नी के गुटखा खाना न छोड़ने पर विवाद परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है। पति का कहना है कि पत्नी झगड़े को तैयार रहती है लेकिन गुटखा खाना नहीं छोड़ती। इससे उसके बाल झड़ रहे हैं, लोग मजाक उड़ाते हैं। दोनों पक्षों को शनिवार को तारीख पर बुलाया गया। मगर, समझाैता नहीं हो सका। उन्हें अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन



 

सदर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले हाथरस निवासी युवक के साथ हुई थी। पति किसान है। दोनों के तीन बच्चे हैं। पत्नी का कहना है कि शादी के पहले से ही उसे तंबाकू, गुटखा खाने की लत है। पति को भी इस बारे में पता था। पति अब छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है। एक साल पहले बोला कि तेरे सिर पर बाल बहुत कम है। बाल गुटखा खाने से झड़ गए हैं। इस पर झगड़ा, मारपीट होने पर वह मायके आ गई। पति का आरोप है कि तंबाकू, गुटखा से ही पत्नी के बाल झड़ गए। सब उसका मजाक बनाते हैं। पत्नी से तंबाकू, गुटखा छोड़ने के लिए बोला लेकिन मानी नहीं। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पति ने शर्त रखी कि पत्नी तंबाकू, गुटखा छोड़ेगी तभी ससुराल लेकर जाएगा। उससे पहले नहीं। पत्नी ने जाने से मना कर दिया।

 
विज्ञापन

शहर में साथ रहो तो चलूंगी ससुराल
एक अन्य मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में बाह के युवक के साथ हुई थी। वह 12वीं पास है। पति अनपढ़ है, जयपुर में ठेकेदारी का काम करता है। खुद जयपुर रहता है और उसे गांव में रहने के लिए बोलता है। इस बात पर विवाद से वह मायके में है। जब पति लेने नहीं आया तो वह भी गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करने लगी। अब पति का कहना है कि वो काम छोड़ कर उसके माता पिता के साथ गांव में रहे। पत्नी का कहना है कि पति उसे भी अपने साथ शहर में लेकर रहे। वह गांव में नहीं रहेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें