फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक चलाते वक्त शिक्षक पति कर बैठा ऐसी गलती, शर्म से पानी-पानी हुई पत्नी; नहीं मिला पा रही नजरें

Fri, 07 Jul 2023 04:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फेसबुक चलाते वक्त शिक्षक ने इतनी बड़ी लापरवाही कर दी, कि इसकी सजा उसकी पत्नी को भुगतनी पड़ रही है। मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शिक्षक पति की गलती की सजा पत्नी को भुगतनी पड़ रही है। दरअसल हुआ कुछ ये कि पति ने अपनी फेसबुक पर पत्नी के कुछ फोटो अपलोड किए थे, लेकिन उसने अपने एकाउंट पर प्राइवेसी और लॉक प्रोफाइल नहीं लगाई थी, जिसकी वजह से शातिरों ने उसकी आईडी से पत्नी के फोटो ले लिए। इन फोटो को एडिट करने के बाद एक फर्जी एकाउंट बनाया और उस पर अपलोड कर दिया। जब ये फोटो पत्नी ने देखे तो उसके पसीने छूट गए। वो एक प्राइवेट स्कूल में क्लर्क है। पीड़ित महिला ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।  
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति एक शिक्षक हैं। बताया गया है कि पिछले दिनों शातिर बदमाशों ने उनके पति की फेसबुक से उनकी फोटो निकालकर उसे एडिट कर लिया। इसके बाद उनके ही नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसके बाद इन फोटो को अश्लील वीडियो के साथ लगाकर फेसबुक पर अपलाेड कर दिया। 

शातिरों की इस हरकत की जानकारी उस समय हुई जब महिला ने खुद के फोटो अश्लील वीडियो पर वायरल होते हुए देखे। ये देख उसके होश उड़ गए। बदनामी के डर से वो सहम गईं और मामले की जानकारी पति को दी। 
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी एसएसपी आशीष तिवारी को दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शिक्षिका की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला साइबर सेल में दे दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और भी पढ़ें - 
काला जादू: मां को रोज तांत्रिक के पास ले जाती थी बेटी, एक दिन वो हुआ; नहीं कर पाएंगे यकीन
हैवान पिता: छत से लटकाता है बच्चों को, पत्नी को रखता है कई दिनों तक भूखा; वजह कर देगी हैरान
छात्रा ने की खुदकुशी: आरोपी की धमकियों से खौफजदां थीं बहनें, एक ने दे दी जान; जानें पूरा मामला
UP: हीरा कारीगर की एक ऐसी आदत, जो सहन न कर सकी पत्नी; उठाया खौफनाक कदम


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें