फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधी रात को बाइक पर रखकर ले जा रही थी पति की लाश, पत्नी के खौफनाक इरादे जान घरवाले भी रह गए सन्न

Tue, 21 Nov 2023 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी आधी रात को पति का लाश को बाइक पर रखकर जा रही थी। बाइक को अंजान युवक चला रहा था। घरवालों ने उसे देख लिया, जिसके बाद महिला और आरोपी युवक लाश को छोड़कर भाग निकले। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आधी रात को पत्नी अपने पति की लाश बाइक पर रखकर ले जा रही थी। बाइक को एक अंजान युवक चला रहा था। उसी दौरान घरवालों ने उसे देख लिया। परिवार वालों ने उसे रोकना चाहा, तो उसने लाश को वहीं फेंक दिया और अंजान युवक के साथ फरार हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। इस पूरी घटना की सच्चाई जब परिवार के लोगों को मालूम हुई तो वो भी सन्न रह गए। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 
ये मामला  मैनपुरी के यदुवंश नगर का है। यहां का रहने वाला सुमित कुमार ट्रक चालक था। वह पत्नी, सास और अन्य परिजन के साथ रहता था। बताया गया है कि सोमवार की रात सुमित जब घर पर आया तो उसकी पत्नी किसी अंजान युवक के साथ कमरे में थी। सुमित ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद वो गुस्से से आग बबूला हो गया। पत्नी के साथ मौजूद अंजान युवक उसका प्रेमी था। पति को गुस्से में देख पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

ये भी पढ़ें - यूपी: डोली उठने के छह महीने बाद ही निकली रति की अर्थी, ससुर की गंदी करतूत; पति भी न हुआ अपना
 

बाइक पर रखी थी लाश 
सुमित के चाचा ने बताया कि सुमित की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। इसके बाद सुमित की लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी सुमित की लाश को बाइक पर रखा और घर से जाने लगे। बाइक की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। घरवालों ने जब ये दृश्य देखा तो उनके पैर कांप गए।  

ये भी पढ़ें -  वाह रे सिस्टम: जीवत को कागजों में घोषित करा दिया मृत, एसडीएम के पास पहुंची पीड़ित; बोला- साहब अभी जिंदा हूं
विज्ञापन

शोर सुन भाग गई पत्नी 
परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया,  जिसके बाद सुमित की पत्नी और उसका प्रेमी लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गए। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। मामले की जानकारी देते हुए मैनपुरी थाना पुलिस ने बताया कि हत्या की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी। मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी फरार हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें