पति और पत्नी के बीच हुआ झगड़ा सड़क तक जा पहुंचा। पत्नी अलग रह रही थी, लेकिन पति को सबक सिखाना चाहती थी। इसी वजह से उसने पति को बहाने से बुलाया और फिर बीच सड़क पर उसकी पिटाई करवा दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में पत्नी ने समझौता करने के बहाने पति को बुलाकर उसकी अपने दो साथियों से पिटाई लगवा दी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पीड़ित ने रकाबगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दोनों ने किया था प्रेम विवाह
छीपीटोला निवासी युवक ने बताया कि दो साल पहले उसने घर के सामने किराए पर रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि वह उसे छोड़कर दूसरी जगह किराए के मकान में रहने लगी। बुधवार को पत्नी ने उसे फोन किया। बोली कि समझौता करना चाहती है।
दो युवकों से कराई पिटाई
वह बुलाई गई जगह सदर स्थित कंपनी गार्डन पहुंचे। वहां पहले से पत्नी के साथ दो युवक थे। उनके पहुंचते ही दोनों युवकों ने पीटना शुरू कर दिया। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।