फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पारिवारिक विवाद में पति तालाब में कूदा, बचाने में पत्नी की भी जान गई

Fri, 27 Aug 2021 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की एक छोटी बच्ची है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ था। इसका पता किया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजगंज के गांव श्यामो में छोटू दिवाकर (27 ) पुत्र फतेह सिंह शुक्रवार शाम को पारिवारिक विवाद के बाद गांव के ही तालाब में कूद गया। इसकी जानकारी पर पत्नी नीतू पहुंच गई। बचाने के लिए उसने भी तालाब में छलांग लगा दी। मगर, वह भी डूब गई। 

विज्ञापन


घटना का पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह शवों को बाहर निकलवाया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की एक छोटी बच्ची है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ था। इसका पता किया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें