फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंक खाते से आधार लिंक न होने से रुकी विधवाओं की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रोबेशन कार्यालय पर रोजाना दर्जनों महिलाएं पेंशन रुकने की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। किसी की एक साल से पेंशन नहीं आई है तो कोई एक दो किस्त मिलने के बाद अचानक पेंशन बंद करने की शिकायत करतीं हैं। अधिकतर महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक होने से रुकने की वजह सामने आती हैं। उनके बैंक खाते से आधार लिंक न होने के कारण पेंशन से वह वंचित हो गई हैं।
विज्ञापन

नरायच के श्याम नगर निवासी मीरा देवी मजदूरी कर गुजारा करती हैं। वह एक दिन मजदूरी छोड़कर रुकी पेंशन चालू कराने की आस लेकर आई थीं। पति की मृत्यु के बाद पालन पोषण का संकट हैं। पेंशन की तीन किस्त मिलीं, पर अब नहीं आ रही है। बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने से पेंशन रोक दी है। बैंक जाकर एनपीसीआई कराने को कहा है। टेढ़ी बगिया निवासी रेशम देवी शर्मा ने बताया कि उनकी एक साल से पेंशन बंद है। पहले मजदूरी और पेंशन से गुजारा हो जाता था लेकिन अब पेंशन बंद हो गई है। वृद्ध होने की वजह से कई बार मजदूरी भी नहीं मिलती है। जब तक बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होगा, तब तक पेंशन नहीं देंगे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने एनपीसीआई जरिए बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है। उनकी पेंशन रुक गई है। ऐसे लाभार्थी आधार कार्ड लेकर बैंक जाएं और खाते को उससे लिंक करा दें। उनकी पेंशन फिर से मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें