इस बात पर भड़के युवक
घटना शुक्रवार शाम की है। नाई की सराय क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह होली के हुड़दंग खत्म होने के बाद शाम 5 बजे अपने प्लाॅट पर गई थी। वहां उनके पशु बंधे रहते हैं। मोहल्ले के लोग तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे। पशु चौंक रहे थे, जिससे वह दूध नहीं निकाल पा रही थीं। आवाज कम करने की कहने पर आरोपी भड़क गए।
ये भी पढ़ें - UP: जेलर का घिनाैना काम...नशे की गोली खिलाकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर कराया गर्भपात; पुलिस ने दर्ज किया केस
महिला के फाड़ दिए थे कपड़े
आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटने लगे। चीख पुकार होने पर पड़ोसियों ने भी नहीं बचाया। सूचना देने पर पीआरवी की गाड़ी पहुंची, मगर पुलिसकर्मी बगैर कार्रवाई के लौट गए। वह मुढी पुलिस चौकी और खंदौली थाने पहुंचीं मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। थाना प्रभारी भी शिकायत न होने की बात कहते रहे। इसी दरम्यान कुछ लोगों ने पीड़िता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता के पति की पांच साल पहले मृत्यु हुई थी। वह दूध बेचकर बच्चों का पालन पोषण कर रही है।