फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर बुलाकर विधवा के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। घिरोर क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा को एक शख्स ने खेत पर बुलाकर दुष्कर्म किया। उसके साथी ने भी महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद महिला को कार में बैठाकर गांव के बाहर छोड़ गए। औंछा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना घिरोर एक गांव की रहने वाली एक विधवा ने बताया कि पति की गांव तिसाह निवासी रामवीर सिंह व बंटू से दोस्ती थी। दोनों का अक्सर घर पर आना होता था। 20 फरवरी की शाम बंटू उसके घर आया और कहा कि रामवीर सिंह ने तुम्हें खेत में लगे सबमर्सिबल पर बुलाया है। महिला बंटू के साथ खेत पर पहुंच गई। वहां रात में रामवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर मौजूद प्रेम नारायण निवासी गांव तिसाह ने उससे छेड़छाड़ की। अगले दिन आरोपी उसे कार में बैठाकर गांव के बाहर छोड़ गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें