फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डेंगू जैसी महामारी में क्यों दुरुस्त नहीं आपातकालीन सेवाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डेंगू के डंक का कहर बरप रहा है। आए दिन जान जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं दुरुस्त नहीं है। लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर स्थायी लोक अदालत ने चिंता जाहिर करते हुए स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई है। सीएमओ को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से बीमारियां पैर पसारे हुए हैं। सबसे अधिक समस्या डेंगू के डंक से हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में जिले में एक भी डेंगू से मौत नहीं है। जबकि अब तक 106 जानें जा चुकी हैं। सेकड़ों लोग डेंगू से पीड़ित हैं। आए दिन स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर प्रकाशित होती खबरों और पीड़ितों द्वारा की जा रही फरियाद पर अब स्थायी लोक अदालत सख्त हुई है।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, सदस्य बसंत शर्मा, डॉ. सपना अग्रवाल की पूर्ण पीठ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। लिखा है कि इतनी बड़ी महामारी डेंगू के बावजूद जिला चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाएं क्यों नहीं हैं। इसका स्पष्ट रूप से जवाब दें। अन्यथा स्थायी अदालत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें