फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई के लिए किसानों से मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बीते दिनों हुई बारिश से धान, मक्का बाजरा सहित अन्य फसल को काफी नुकसान हुआ है। इससे किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। बीमा कराने वाले किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए कृषि विभाग ने आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अक्तूबर माह में पांच साल बाद बारिश हुई है। इस बेमौसम बारिश से सबसे अधिक नुकसान धान, मक्का, बाजरा एवं सब्जी की फसल को हुआ है।
शासन से किसानों को फसल की बर्बादी से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है। जिले में धान, मक्का एवं बाजरा की फसल को ही बीमित किया जाता है। 4959 किसानों ने इन फसलों का बीमा कराया है। इस योजना के तहत मुआवजा 33 प्रतिशत फसल की बर्बादी होने पर देने का प्रावधान है। कृषि, राजस्व एवं बीमा कंपनी के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर क्षति का आकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर दी जा सकती है सूचना
बीमा कंपनी टोल फ्री नंबर 1800116515
संयुक्त टोल फ्री नंबर 1800120909090
जिला समन्वयक -9120108258
अमांपुर सहावर क्षेत्र के लिए -987092931
पटियाली, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा क्षेत्र- 8057570689
कासगंज सोरों क्षेत्र- 7830853270, 6395453743
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें