सुरक्षा एंजेसियों को मिली थी ये जानकारी
अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद तिहाड़ जेल भेजे गए मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा के आगरा में आकर ताजमहल देखने और पत्नी के साथ होटल में रुकने की जानकारी मिली थी। तब सुरक्षा एजेंसियों ने विदेशी पर्यटकों का डाटा खंगाला था। तब बालूगंज के कई होटलों में छानबीन की गई थी। एलआईयू के पुलिस लाइन के ऑफिस में भी विदेशी पर्यटकों का ब्योरा देखा गया था।
ये भी पढ़ें - UP: रक्त स्वाभिमान रैली को लेकर पुलिस अलर्ट, आगरा में इस मार्ग पर वाहनों की एंट्री की गई बंद; डायवर्जन लागू
क्यों आया था आगरा ?
तब तहव्वुर राणा और उसकी पत्नी के आगरा में ठहरने और ताजमहल देखने के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी थी। आज तक यह साफ नहीं हो सका कि मुंबई हमले से पहले राणा आगरा में क्यों आया था? ऐसे में कयास यह लगाए गए थे कि तहव्वुर राणा ने पहचान बदलकर आगरा में प्रवास किया होगा। अब उसके भारत में आने के बाद एनआईए सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में कुछ राज सामने आ सकते हैं।
संबंधित वीडियो-
ये भी पढ़ें - UP: घर में घूमती है सौतन की आत्मा...दूसरी पत्नी को सता रहा थे ये डर, इसलिए पति ने उठाया खौफनाक कदम