आगरा में वायु सेना आगरा में तैनात विंग कमांडर डुंगराराम बेनीवाल का वाईफाई और उससे जुड़े उपकरण हैक करने का मामला रेंज साइबर थाना भेजा गया है। एक्सपर्ट पूरे मामले की जांच करेंगे। नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जाएगी। अगर, कोई बड़ा गिरोह सक्रिय होगा तो उस पर शिकंजा कसा जाएगा।
इस मामले में थाना शाहगंज में केस दर्ज हुआ है। विंग कमांडर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जून को काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने बताया था कि वाईफाई और उससे जुड़े सभी उपकरण हैक कर लिए गए। इसके बाद 70 लाख रुपये मांगे गए। 7 लोगों ने काॅल पर बात की। अपहरण और बदनाम करने की धमकी दी। उन्हें बदनाम कर दिया। ऑडियो वायरल कर दिए। मामले में गंगाराम विश्नोई, सुजानाराम, अक्की विश्नोई, लालाराम, अशोक, बीजाराम डूडी, मांगीलाल जानी को नामजद किया गया।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि विंग कमांडर वायु सेना स्टेशन परिसर में रहते हैं। उनसे 70 लाख रुपये मांगे गए। न देने पर धमकी दी गई। मामले में एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। इसके लिए विवेचना रेंज साइबर थाना भेजी गई है।
ये भी पढ़ें - सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच