फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों से खिलवाड़: आगरा में जहां मिट्टी के ढेर और धूल के गुबार...एक्यूआई सिर्फ 94 पर

Thu, 28 Nov 2024 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रोहता में इनर रिंग रोड निर्माण के दौरान मिट्टी के 15 फीट ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। दम घुट रहा है, लेकिन एक्यूआई सिर्फ 94 पर है। 

 
विज्ञापन
आगरा में धूल के गुबार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रोहता में मिट्टी के 15 फीट तक ऊंचे ढेर, सड़क पर भारी वाहनों के चलने से धूल के गुबार, लेकिन पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की मात्रा महज 93 और 126 तक ही दर्ज हो रही है। इसके उलट संजय प्लेस में पानी के छिड़काव, पक्की सड़कें होने पर भी पीएम कणों की मात्रा रोहता से तीन गुना तक ज्यादा है। आंकड़ों की इस बाजीगरी पर फिर से सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जारी की ई-एक्यूआई रिपोर्ट में आगरा का एक्यूआई 112 दर्ज किया गया। इनमें सबसे ज्यादा प्रदूषित हिस्सा संजय प्लेस और आवास विकास कॉलोनी का रहा, जबकि रोहता, मनोहरपुर की हवा सबसे अच्छी दर्ज की गई।


 

38 गुना ज्यादा कार्बन मोनो ऑक्साइड
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में संजय प्लेस मॉनिटरिंग स्टेशन पर कार्बन मोनो ऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 152 तक दर्ज की गई जो मानक से 38 गुना तक ज्यादा है। इसके उलट रोहता में भारी वाहनों, हजारों कारें और ट्रकों के निकलने पर भी कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा महज 42 दर्ज की गई जो संजय प्लेस से लगभग एक चौथाई है। संजय प्लेस में मोनो ऑक्साइड ज्यादा दर्ज हो रहा है, जबकि रोहता जैसी जगह में कम।

ये भी पढ़ें -  तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: मां ज्योत जलाकर करती रही इंतजार, घर आई बेटे की लाश; चीत्कारों ने चीर दिया कलेजा


 
विज्ञापन

जगह एक्यूआई
मनोहरपुर 86
रोहता 94
संजय प्लेस 144
सेक्टर 3 बी 131
शाहजहां पार्क 113
शास्त्रीपुरम 117
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें