फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: चलती बाइक से गिर गई महिला, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला; ऐसी मौत देख लोग भी कांप गए

Thu, 28 Nov 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में भरतपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि चलती बाइक से महिला गिर गई। वो जब तक संभलती पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के भरतपुर मार्ग पर गांव रायभा के पास बुधवार दोपहर पति के साथ जा रही महिला ट्रक की टक्कर लगने पर बाइक से गिर गईं। ट्रक से कुचल जाने से उनकी माैत हो गई। पता चलने पर ग्रामीण आ गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर माने।
विज्ञापन


घटना अछनेरा के रायभा की है। नगला लालदास निवासी सुरेश 35 वर्षीय पत्नी नीरज के साथ बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे फतेहपुर सीकरी में रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे। भरतपुर मार्ग पर सामने आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। नीरज उछलकर सड़क पर गिर गईं। इससे वह ट्रक की चपेट में आ गईं। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल से बचने के लिए लोग गांवों के रास्तों से होकर निकलते हैं। भारी वाहनों की वजह से बार-बार हादसे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  'मौत' का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन



 
विज्ञापन

रायभा में पांचवां हादसा
रायभा गांव में सड़क दुर्घटना की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले अछनेरा, नगला पूरना और रायभा के चार युवकों की इसी तरह मृत्यु हो गई थी। हर बार सड़क जाम के बाद प्रशासन ने गांव से अतिक्रमण हटाने और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था। मगर, तहसील प्रशासन और पुलिस ने इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें