फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निजी गोदाम में कहां से आया सरकारी चावल, दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

Fri, 22 Mar 2024 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अधिकारी रातभर गोदाम पर बैठे रहे। यहां से425 क्विंटल चावल और 261 क्विंटल बाजरा पकड़ा गया।  यह माल कहां से खरीदा जा रहा है। इसकी विवेचना की जा रही है।
 
विज्ञापन
सरकारी चावल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ के गांव पीपलखेड़ा में निजी गोदाम से पकड़ा गए सरकारी चावल के मामले में दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार तहसील के अधिकारियों के साथ रातभर गोदाम के बाहर ही डटे रहे। पकड़े गए माल को सुबह उन्होंने राशन डीलर को सुपुर्द कराया। वहीं विभाग की ओर से भी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बीती रात छापा मारा था। उन्होंने सुमित पुत्र महेश कुमार के गोदाम से सरकारी चावल पकड़ा था। पकड़े गए माल को शिफ्ट कराने की आशंका के चलते उपजिलाधिकारी संदीप कुमार गोदाम के बाहर अपनी टीम के साथ रातभर बैठे रहे।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि 425 क्विंटल चावल और 261 क्विंटल बाजरा पकड़ा गया है। 3/7 की कार्यवाही के तहत जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। अग्रिम कार्रवाई मुकदमा दर्ज की होगी। यह माल कहां से खरीदा जा रहा है। यह विवेचना में स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें